Showing posts with label Poems. Show all posts
Showing posts with label Poems. Show all posts

Sunday, May 11

...Chal Aaj Phir Jee Lein!

आज ज़िंदगी के कुछ फटे पुराने कपड़े सी लें
...चल आज फिर जी लें!

एक कोने में दुबका सा है,
तन्हाई ओढे, सहमा सा है;
चल इस डर को आज उठा कर,
गले लगा कर, आँखों में आंखें डाल कर;
साहस की धूप सेक लें.
...चल आज फिर जी लें!

आज ज़िंदगी के कुछ फटे पुराने कपड़े सी लें,
...चल आज फिर जी लें!

दुःख के डब्बे बटोर बटोर,
अब दिल अलमारी भर गई;
चल आज खुशी की नीम से,
दुःख के कीड़े को तोड़ दे;
इस साफ दिल से, आज फिर दुनिया देख लें.
...चल आज फिर जी लें!

आज ज़िंदगी के कुछ फटे पुराने कपड़े सी लें,
...चल आज फिर जी लें!

कितना पाया, कितना खोया,
कुछ हंसा, बहुत सा रोया;
जीवन की खिड़की पे बैठ बैठ,
हुई देर बहुत 'ओ' मोया;
चल नज़र उठा, अब आगे बढ़, अपने अस्तित्व को,
विस्तृत आकाश में गूँथ लें.
...चल आज फिर जी लें!

आज ज़िंदगी के कुछ फटे पुराने कपड़े सी लें,
...चल आज फिर जी लें!

लेखक : जीवस्

"JEEV" - Jeev in hindi means a living being, and jeevs write his blog under this name, because he writes it as a living being, for other living beings, specifically for people in corporate world. Through this blog he wants to provide resources for everyone to make their work life easier.

Jeevs feels as living in a cocoon and looking forward to fly high as a butterfly, in the sky of knowledge.

easeworks||::||easeworks|blog